Thursday, June 17, 2010

एरोमाथेरेपी

एरोमाथेरेपी प्राकृतिक तेलों के व्यवस्थित उपयोग से बीमारियों के उपचार की एक प्रभावकारी चिकित्सा पद्धति है। इसमें विभिन्न रोगों के इलाज के लिए औषधीय पौधों से निकाले गए सुगंधित तेल और अन्य पदार्थो का इस्तेमाल किया जाता है। यह विभिन्न रोगों से बचाव और स्वास्थ्य सुधारने में भी मदद करता है। इसके साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। एरोमाथेरेपी में सुगंधित तेलों का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जाता है। इसमें मसाज, स्नान, इंहेलेशन आदि प्रमुख हैं। इस प्रकार सुगंधित तेल शरीर में अवशोषित होकर रोगों का उपचार करते हैं। तनाव संबंधी समस्याओं के उपचार में अरोमाथेरेपी सबसे अधिक कारगर है।

No comments:

Post a Comment