Thursday, June 17, 2010

बचें अनीमिया से

बचें अनीमिया से अनीमिया का सबसे बड़ा प्रभाव, जिसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है, वह यह है कि इससे हमारे दिमाग की क्षमता कम होती है। अनीमिक लोग दूसरों की तुलना में मानसिक रूप से कमजोर प्रदर्शन कर पाते हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में इसके बारे में अंदाजा नहीं लगा पाते। महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में से सबसे बड़ी समस्या है "अनीमिया"। यह समस्या हर उम्र की महिलाओं में व लड़कियों में मासिक धर्म के शुरू होने की वजह से हो सकती है। भारत में करीब 70 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं अनीमियाग्रस्त होती हैं, जो देश में प्रीमैच्योर बेबीज की संख्या में तेजी का बड़ा कारण है।

No comments:

Post a Comment